सोनम कपूर ने अर्जुन को दी बर्थडे की बधाई, कहा 'हमे ज़िंदगी भर ऐसे ही हँसाते रहो!'

सोनम कपूर ने अर्जुन को दी बर्थडे की बधाई, कहा 'हमे ज़िंदगी भर ऐसे ही हँसाते रहो!'
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं , अभिनेता के चाहने वाले करोड़ों फैन्स और उनके परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिये उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता की बहन सोनम कपूर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोनम ने अपनी शादी वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सोनम कपूर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में अर्जुन ने उनको गले से लगा रखा है और अर्जुन इसमें एक शानदार शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनम पोस्ट के कैप्शन में लिखती है कि , '' जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे भाई .. हमारे जीवन में इतनी हँसी लेन के लिए धन्यवाद, लव यू लॉट भाई जान ''। देखिये तस्वीर -



अर्जुन कपूर की बात करें तो , उन्हें आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ' पानीपत ' में दर्शकों को एंटरटेन करते देखा गया था , यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। आने वाले समय में अर्जुन , दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म ' संदीप और पिंकी फरार ' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load