शिल्पा शेट्टी को पसंद आई सुष्मिता सेन की आर्या, कहा 'गर्व है मेरी शेरनी!'
By SantaBanta News Network
-
Monday, June 29, 2020
कुछ समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'आर्या' में अभिनेत्री सुष्मिता सेन की जबरदस्त एक्टिंग को देखकर शिल्पा शेट्टी हैरान रह गईं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता को शेरनी बताते हुए एक पोस्ट फैंस के साथ साझा की है। इस समय सुष्मिता सेन अपनी इस सीरीज को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं , फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर उनको काफी सराहना मिल रही है।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ की एक तस्वीर शेयर की है, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ''रविवार को मैंने वेब सीरीज 'आर्या' देखी और मैं तुम्हारी धमाकेदार वापसी को देखकर बेहद ज्यादा खुश हूँ । शिल्पा आगे लिखती हैं कि, सुष्मिता, क्या जबरदस्त किरदार निभाया है, हर एक चीज काबिलेतारीफ है । तुम्हारे हर एक प्रयास में तुम्हारी सफलता नजर आती है| मेरी शेरनी , मुझे तुम पर गर्व है, तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी दोस्त।" शिल्पा के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। देखिये पोस्ट -
अगर 'आर्या' वेब सीरीज की बात करें तो , यह एक फैमिली क्राइम-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन माधवनी द्वारा किया गया है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने भी 'आर्या ' की खूब तारीफ की थी और सुष्मिता के लिए एक वीडियो शेयर की थी। इस समय यह सीरीज लोगों को काफी एंटरटेन कर रही हैं, सुष्मिता के फैंस उनकी जबरदस्त वापसी से काफी खुश नजर आ रहें हैं।