अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 43 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया मजेदार पोस्ट!

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 43 मिलियन फॉलोअर्स, शेयर किया मजेदार पोस्ट!
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए आए-दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं और उनका मनोरंजन करते रहते हैं। कभी वह फोटो शेयर करते हैं तो कभी अपनी फिल्म से जुड़ा कोई मजेदार किस्सा। हाल ही में अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 43 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं , जिसके बाद खुश होकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन संदेश के साथ एक फोटो शेयर किया है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके फैन्स को ये खुशखबरी दी| बिग बी के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने उन्हें बधाई दी हैं और लोगों को उनका यह मज़ेदार पोस्ट पसंद आ रहा है | देखिये पोस्ट -



अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले रिलीज़ हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे जो की कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। आने वाले समय में वह आयान मुख़र्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के सतह और रूमी जाफरी की 'चेहरे' इमरान हाशमी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load