आमिर खान ने कहा लोगों को धन्यवाद, मां की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव!

आमिर खान ने कहा लोगों को धन्यवाद, मां की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव!
कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के स्टाफ का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया था, जिसके बाद आमिर खान और उनके पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया था | अभिनेता और उनकी फैमिली की रिपोर्ट नेगिटिव आई थी उस समय किसी कारण से आमिर खान की मां का टेस्ट नहीं हो पाया था | हाल ही में अभिनेता ने ट्विटर पर बताया है कि उनकी माँ की रिपोर्ट भी नेगिटिव आई है|

आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि "हैलो एव्रीवन, मुझे ये बताते हुए बहुत अच्छा महसूस हो रहा है कि अम्मी का कोविड 19 रिजल्ट नेगेटिव है| आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया"| देखिये पोस्ट -



आमिर खान आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में लोगों को एंटरटेन करते नजर आए थे, इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था| आने वाले समय में आमिर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आएगें| इस फिल्म का निर्देशन अद्वित चंदन ने किया है फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर नज़र आएंगी| फैंस उनकी इस फिल्म का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load