इस महीने से शुरू होगी अक्षय की बेल बॉटम की शूटिंग!

इस महीने से शुरू होगी अक्षय की बेल बॉटम की शूटिंग!
कोरोना वायरस महामारी और इसके कारण लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत नुक्सान हुआ और काफी फ़िल्में की रिलीज़ और शूटिंग दोनों ही अटके हुए हैं| मगर अब धीरे - धीरे सुरक्षा इंतजामों के बीच फिल्मों की शूटिंग वापस शुरू करने की तैयारी हो रही है और इस लिस्ट में अगला नाम है अक्षय कुमार की बेल बॉटम का |

जी हाँ, अक्षय कुमार की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग अगले महीने यानी अगस्त से शुरू होने वाली है | इस बात की जानकारी अक्षय ने ही हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स के साथ साझा की| देखिये पोस्ट -



बता दें की बेल बॉटम रंजित तिवारी के निर्देशन में बन रही एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी जो की ८० के दशक की कहानी है | फिल्म से अक्षय का लुक कुछ महीने पहले जारी किया गया था जिसे देख कर ही फैन्स इस फिल्म के लिए उत्सुक हो उठे थे|

फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगी और साथ ही वैभव चौधरी भी नज़र आएँगे| फिल्म के निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा भोजवानी और ये हमें अगले साल अप्रैल में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load