आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा ने शेयर किये अपने कुछ मजेदार पल!

आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा ने शेयर किये अपने कुछ मजेदार पल!
आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था, जब दोनों ने पहली बार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' (2017) मैं काम किया था। हाल ही में, परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें आयुष्मान भी नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

आयुष्मान खुराना ने भी परिणीति चोपड़ा की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर को उनके फैंस की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। देखिये पोस्ट -


आयुष्मान खुराना आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर हितेश केवल्या निर्देशित फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला था। आने वाले समय में वह, राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'गूगली' में नजर आने वाले हैं। वहीं अगर परिणीति की बात करें तो उन्हें आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरियां जोड़ी' में सिदार्थ मल्होत्रा के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए देखा गया था, इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने काफी तारीफ की थी | आने वाले समय में वह , दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ अपने चाहने का मनोरंजन करती नजर आने वाली हैं।

End of content

No more pages to load