करिश्मा कपूर ने शेयर किया चीता के साथ शूटिंग करने का एक्सपीरयंस

करिश्मा कपूर ने शेयर किया चीता के साथ शूटिंग करने का एक्सपीरयंस
करिश्मा कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं जिनको वह अपनी मजेदार पोस्ट के द्वारा एंटरटेन करती रहती है। हाल ही में करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने चीते के साथ की गई शूटिंग का एक्सपीरयंस अपने फैंस के साथ साझा किया हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में करिश्मा एक जीप के साथ जंगल में चीते के सामने घिरी हुई दिखाई दे रहे हैं। वह पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं कि,''यह कंप्यूटर से उत्पन्न नहीं है,इस चीता को दूसरे फर्म में दिखाया गया है! और हाँ मैं उस समय सच्च में डर गई थी''। देखिये पोस्ट -



करिश्मा कपूर आखरी बार बड़े पर्दे पर विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों द्वारा खूब सराहा गया था। फैंस उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load