फैंस का प्यार देख अमिताभ हुए भावुक, शेयर की कविता

फैंस का प्यार देख अमिताभ हुए भावुक, शेयर की कविता
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही फैन्स उनके स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं| कई लोगों ने तो अपने घर में अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत के लिए पूजा करनी शुरू कर दी है और उनके लिए जगह जगह पर हवन करवाए जा रहे हैं| हाल ही में अमिताभ इंस्टाग्राम के जरिये एक कविता के द्वारा उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जो उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं |

अमिताभ बच्चन, फैंस द्वारा मिल रहे प्यार और आदर से काफी भावुक नजर आए है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है; बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने, प्रज्वलित कर दिया है व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाऊंगा, बस शीश झुका के नत मस्तक हूँ मैं ''| उनके इस संदेश को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और सभी उनकी अच्छी सेहत की कामनाएँ कर रहे हैं| देखिये पोस्ट -



अगर अमिताभ बच्चन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में अपने अभिनय से लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस आने वाली सभी फिल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load