परिवार को याद कर हुई तापसी पन्नु इमोशनल, शेयर किया ऐसा तस्वीर

परिवार को याद कर हुई तापसी पन्नु इमोशनल, शेयर किया ऐसा तस्वीर
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री तापसी पन्नु ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है और इस साल कोरोना के चलते पिछली बार जितना धूमधाम ने न मना पाने की बेबसी भी ज़ाहिर की है|

इस तस्वीर के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "मेरा टब्बर (फैमिली)! मै अपने कज़िन भाइयों को भेजने के लिए राखी ले आई हूँ, तो सोचा की पिछले साल रक्षाबंधन पर खींची गई इस गई इस तस्वीर को शेयर कर दूँ| कई सालों बाद मुझे अपने हाथों से भाइयों को राखी बांधने का मौका मिला था| त्यौहार मेरे लिए काफी अहम् होते हैं और मै ऐसे गेट-टूगेदर्स का बेसब्री से इंतज़ार करती हूँ| लेकिन दुर्भाग्यवश इस साल ये संभव नहीं हो पाएगा| इस बार वर्चुअल राखी सेलिब्रेट होगी पर मै अपने भाइयों को एक बात क्लियर कर दूँ कि ई-कॉमर्स अब भी चल रहे हैं तो मै तोहफों के लिए ओपन हूँ|" डालिए पोस्ट पर एक नज़र -



आपको बता दें की तापसी की अगली फिल्म राहुल ढोलकिया द्वारा निर्मित "शाबाश मिथु" है जिसमे वह एक भारतीय क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाने वाली हैं और इसे 9 अगस्त 2020 को बड़े परदे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load