कार्तिक आर्यन ने शेयर की फैन्स के बेडरूम की ये खूबसूरत झलक

कार्तिक आर्यन ने शेयर की फैन्स के बेडरूम की ये खूबसूरत झलक
प्यार का पंचनामा 2 और लुका-छुपी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों लोगों को दीवाना बना चुके बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन को आज हर लड़की अपना क्रश मानती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और उनको अच्छे से पता है कि लॉकडाउन के उदास दिनों के दौरान फैंस को कैसे एंटरटेन करना है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एक फैन्स के बेडरूम की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है जिसमें एक लड़की दीवारों पर लगी कार्तिक की तस्वीरों की तरफ देखती हुई नजर आ रही है|

कार्तिक ने प्यार से अभिभूत अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को लोगों के साथ साझा करके अपनी खुशी व्यक्त की। उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| अभिनेता ने फैन्स की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ''मैं इस लॉकडाउन में आप लोगों को बहुत याद कर रहा हूँ| # रिपोस्ट @ piiku.97 न चाहीए कुछ तुम से जियादा तुम से कम नहीं'' | देखिये -



कार्तिक आर्यन आखरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म' लव आज कल 2' में सारा अली खान के साथ नजर आए थे, उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2 ' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं, कार्तिक के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load