फराह खान कि थ्रोबैक तस्वीर, पहचान नहीं पाएंगे किसी को भी

फराह खान कि थ्रोबैक तस्वीर, पहचान नहीं पाएंगे किसी को भी
फिल्मकार- कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर के ह्यूमर और मस्ती भरे अंदाज़ से हम सब वाक़िफ हैं, वह अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ना कुछ पोस्ट करके अपने साथियों और उनके फैन्स का दिल जीत ले जाती हैं। हाल ही में फराह ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक ऐसी ही दिल लुभाने वाली थ्रॉबैक तस्वीर साझा की जो अब काफ़ी वाइरल हो रही है।

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर किया है, जिसमें पूर्व एक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना को पहचानना मुश्किल हो रहा है, इस तस्वीर को फिल्म "उफ्फ ये मोहब्बत" की शूटिंग दौरान लिया गया था जिसमे फराह ने बतौर कोरिॉग्राफर काम किया था| इसके साथ फराह कैप्शन में लिखतीं हैं, "जब दराजों की सफाई करते हुए पुरानी चीज़ें मिलती हैं, शर्मिंदा होने का समय आ जाता है|" देखिये पोस्ट -



फराह खान के काम की बात करें तो हाल ही में रिलीज़ हुए "दिल बेचारा" के टाइटल ट्रैक को फराह खान ने सिर्फ एक ही टेक में कोरिॉग्राफ किया था| फिल्म नेर्देशक मुकेश छाबड़ा ने बताया की फराह ने इस काम के लिए उनसे कुछ पैसे भी नहीं लिए और कहा के वह ये सब सिर्फ सुशांत के लिए कर रहीं हैं|

End of content

No more pages to load