फैन के ट्वीट पर अनुराग कश्यप की चौकाने वाली प्रतिक्रिया वायरल

फैन के ट्वीट पर अनुराग कश्यप की चौकाने वाली प्रतिक्रिया वायरल
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के एक बेहतरीन लेखक, निर्देशक, निर्माता, और अभिनेता हैं, वह हर बार एक नई कहानी के द्वारा लोगों का मनोरंजन करते नजर आते हैं| उनकी इस प्रतिभा के लिए उनको अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए न केवल भारतीय सिनेमा पर प्रभाव छोड़ा है, बल्कि बॉलीवुड में अपनी अनौखी फ़िल्मी कहानियों के लिए अनेक बार सुर्खियाँ भी प्राप्त की हैं| हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक चौकाने वाली बात साझा की थी, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है|

रविवार को एक ट्विटर फैन ने अनुराग कश्यप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सीरीज और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी बेहतरीन फिल्में के लिए हिंदी सिनेमा का लेजंड बताया था, लेकिन जिस तरह से उनका ट्वीट खत्म हुआ, उसने फिल्म निर्माता को बहुत ज्यादा नाराज कर दिया है। फैन के ट्वीट पर, अनुराग ने तुरंत जवाब दिया और लिखा कि,''सिनेमाहाल में जा के देख ली होती वो पिक्चर तो ना तो हमें starstruck होना पड़ता ना तुम लोग आज nepotism nepotism चिल्ला रहे होते''| देखिये ट्वीटस -



वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप आने वाले समय में 'कार्गो', 'गुलाब जामुन', 'वोमेनिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन करते नजर आएंगे। दूसरी तरफ, अनुराग विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'एके बनाम एके' में अनिल कपूर के साथ भी लोगों को अपने अभिनय से एंटरटेन करते नजर आएगें। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द रिलीज की जाएगी|

End of content

No more pages to load