फिल्म 'कश्मीरियत' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दिखीं ज़रीना वहाब

फिल्म 'कश्मीरियत' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दिखीं ज़रीना वहाब
कोरोना काल के चलते कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई और कईयों की रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया| कई निर्माताओं के पास अपनी फिल्मों को डिजिटली रिलीज़ करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है| इसीलिए एक के बाद एक फिल्मों को अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जा रहा है| इसी बीच एक और शोर्ट फिल्म "कशमिरियत" का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है|

दरअसल फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने इन्स्टाग्राम पर इस फिल्म के पोस्टर को साझा किया| जिसके साथ उन्होंने फिल्म से जुडी कुछ बातें भी लिखी हैं, वह लिखते हैं, "दिव्यांश पंडित की अगली शॉर्ट फिल्म "कश्मीरियत" 12 अगस्त 2020 को रिलीज़ किया जाएगा और फिल्म में ज़रीना वहाब लीड रोल में रहेंगी|" देखिये पोस्ट को -



फिल्म के पोस्टर में ज़रीना वहाब काफी परेशान दिख रहीं हैं और उनके पीछे जम्मू कश्मीर का नक्षा भी देखने को मिल रहा है| फिल्म में क्या और किसकी कहानी होगी इस पर अभी सस्पेंस बरक़रार है पर पोस्टर से लग रहा है के इस फिल्म में कश्मीर की परेशानी और वहां के लोगों की मुसीबतों पर ज़ोर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load