आयुष्मान खुराना ने दी इस कलाकार को श्रद्धांजलि, साझा की पुरानी तस्वीरें

आयुष्मान खुराना ने दी इस कलाकार को श्रद्धांजलि, साझा की पुरानी तस्वीरें
बॉलीवुड के महान एक्शन डायरेक्टर परवेज़ खान ने बीती सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया| उनके जाने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर सदमे में आ गई है, क्योंकि इस साल बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपनी आखिरी साँस ली और अब लोगों में ऐसे दुखद समाचार सुनने की हिम्मत नहीं बची है|

स्वर्गीय परवेज़ खान के दुखद निधन के बाद एक-एक कर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ उन्हें एक बार याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहें हैं| इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी परवेज़ जी को याद करते हुए अपने इन्स्टाग्राम पर उनके साथ की कुह तस्वीरें साझा की है, साथ इसके वह लिखते हैं, "परवेज़ भाई ने मुझे मेरा पहला एक्शन स्टंट सिखाया! उन्होंने मुझे सेफ्टी मैट्स के साथ सब सिखाया था और उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था के मै इस स्टंट को बिना मैट्स के भी कर सकता हूँ, बस मै ही अन्दर से डरा हुआ था|" देखिये पोस्ट -



अभिनेता आयुष्मान खुराना को कुछ समय पहले फिल्म "शुभ मंगल ज्यादा सावधान" में देखा गया था जिसमे उन्होंने एक समलैंगिक के किरदार को बखूबी निभा कर दुनिया भर से प्यार पाया| बता दें के इसके बाद अभी तक आयुष्मान ने कोई फिल्म साइन नहीं किया है, कोरोना से हालत ठीक होने पर हमे उनके अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा|

End of content

No more pages to load