किआरा आडवाणी ने इस तरह किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट

किआरा आडवाणी ने इस तरह किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा किआरा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है| इस खास दिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के ज़रिये अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दी हैं| हाल ही में किआरा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है इसमें वह केक काटती हुई नज़र आ रही हैं| अभिनेत्री की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

किआरा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मैं अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को आशीर्वाद, संदेश, कॉल और शुभकामनाएँ देने के लिए धन्यवाद देती हूँ। मैं प्रार्थना करती हूँ कि आप सभी खुश, स्वस्थ और सुरक्षित रहें।" अभिनेत्री के इस प्यार भरे संदेश पर उनके फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



किआरा अडवाणी आखिरी बार बड़े पर्दे पर राज मेहता निर्देशित फिल्म 'गुड़ न्यूज़' में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर के साथ नज़र आई थी। आने वाले समय में वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आने वाली हैं। उनके फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load