सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रधानमंत्री से की सीबीआई जांच की गुहार

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रधानमंत्री से की सीबीआई जांच की गुहार
कुछ समय से स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की सही से जांच ना होने पर देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जिसके बाद से उनके फैन्स सोशल मीडिया पर सभी बड़े-बड़े नेताओं और अभिनेताओं को टैग करके इस मामले में सीबीआई जांच कि मांग करने लगे | फिर कंगना रनौत और शेखर सुमन जैसे समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति भी इस मुहीम से जुड़ने लगे। पर अबकी बार लगता है जैसे ईश्वर ने सुशांत के फैन्स की आवाज़ सुन ली है क्योंकि हाल ही में दिव्यांग अभिनेता की बहन श्वेता सिंह ने सीधे प्रधान मंत्री को एक पोस्ट पर टैग करके सुशांत को न्याय दिलाने कि बात कही है।

दरअसल बीते शनिवार श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री मरेन्द्र मोदी के नाम एक ख़त लिख कर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया और अपने भाई को न्याय दिलाने की मांग करने लगी। उन्होंने ख़त में लिखा, "हम एक आम परिवार के लोग हैं, इसीलिए जब मेरे भाई ने बॉलीवुड में कदम रखा तब उसका कोई मार्गदर्शक नहीं था। इसी कारण मेरी आपसे एक विनती है कृपा करके इस मामले पर ध्यान दें और हमे न्याय दिलाएं।" देखिए पोस्ट को -



श्वेता के इस पोस्ट को जानता बल दे रही है और सुशांत के परिवार से जैसे-जैसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे जानता उनके परिजनों के समर्थन में जुट रही है| इस वजह से फैन्स को लगने लगा है कि इस बार तो सुशांत को न्याय मिल कर ही रहेगा।

End of content

No more pages to load