सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई और बिहार पुलिस के बीच की तनातनी लगातार बढती जा रही है। हाल ही में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस से यह सवाल किया है कि उन्होंने सुशांत केस की जांच के दौरान उनके पैसों को लेकर जाँच क्यों नही की है। बिहार पुलिस में पांडेय उन ऑफिसरों में से एक हैं, जो खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।
बिहार पुलिस डीजीपी ने अपनी नाराज़गी दिखाते हुए मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि, "एक साल के अंदर सुशांत के उनके अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए हैं और मुंबई पुलिस इस बारे में जाँच करने के लिए तैयार नही है क्या यह मुद्दा जाँच करने के लिए अहम नही है? बिहार पुलिस का कहना है कि हम मुंबई पुलिस से इस प्रकार के सवाल करते रहेगें और अपनी आवाज़ उठाते रहेगें।"
हाल ही में पटना सिटी एसपी विनय तिवारी रविवार शाम को सुशांत सुसाइड केस के मामले में मुंबई पहुंचे और उन्हें मुंबई बीएमसी की ओर से क्वारंटीन कर दिया गया है| पटना एसपी का कहना है कि "मुंबई पुलिस इस केस से जुड़े सबूत या पोस्टमॉर्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट्स जैसी चीजें देने की जगह हमे तंग करने में लगी हुई है|। मैंने इस तरह का अभद्र व्यवहार आज तक किसी भी राज्य पुलिस की तरफ से नही देखा है।"
कुछ समय पहले सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची थी, जहाँ पर उन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने पटना सिटी एसपी विनय तिवारी भी जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया है।
सुशांत के अकाउंट से 50 करोड़ निकलने के बाद भी मुंबई पुलिस चुप क्यों हैं - पटना पुलिस
-
Tuesday, August 04, 2020


