कैटरिना कैफ ने फैन्स से साझा किया अपना डेट का प्लान, देखिये!

कैटरिना कैफ ने फैन्स से साझा किया अपना डेट का प्लान, देखिये!
कैटरीना कैफ उन बॉलीवुड सितारों में से हैं जो अपनी लेट-नाइट योजनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर आसानी से खुलासा नही करती, लेकिन अब कैटरीना ने अपनी मंगलवार की रात की योजनाओं का खुलासा करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी एक झलक साझा की है। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पॉपकॉर्न की कटोरी के साथ अमेज़न प्राइम का शो 'बंदिश बैंडिट्स' देखने की तैयारी करते हुए नज़र आई। कैटरीना कैफ के भावों से यह साबित होता है कि वह इस संगीतमय सीरीज़ को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

कैटरीना कैफ ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम रील वीडियो साझा किया और उसके कैप्शन में लिखा, "बंदिश बैंडिट्स के साथ अपनी सीरीज़ डेट के लिए तैयार हूं, अमृतपाल बिंद्रा और आनंद तिवारी को ढेर सारी शुभकामनाएं|" देखिये कैटरिना का विडियो -



बता दें कि, बंदिश बैंडिट्स को आनंद तिवारी ने निर्देशित किया है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं| वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं और जल्द ही वे 'सूर्यवंशी' और 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं| सूर्यवंशी में जहां एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका अदा करेंगी तो वहीं फोन भूत में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी|

End of content

No more pages to load