कैटरीना कैफ ने इस थ्रोबैक तस्वीर के द्वारा बताया अपना पसंदीदा खेल

कैटरीना कैफ ने इस थ्रोबैक तस्वीर के द्वारा बताया अपना पसंदीदा खेल
देश भर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही बॉलीवुड हस्तियों ने शहर में कदम रखना शुरू कर दिया है, पर कई अभी भी घर पर ही समय बिता रहे हैं| हिंदी सिनेमा के अनेक सेलेब्रिटीज़ ने तो अपने आगमी फ़िल्मी प्रोजेक्टों की तेयारियां शुरू भी कर दी हैं| हाल ही में बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक थ्रोबैक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है जिसमें वह हाथ में क्रिकेट बैट पकड़े नज़र आ रही हैं| यह तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक समय में क्रिकेट मेरा जूनून होता था और में इसको खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती थी|

हाथ में क्रिकेट बैट पकड़े हुए थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए कैटरीना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, " मिसिंग क्रिकेट, हमेशा क्रिकेट खेलने के तैयार रहना, खेलने के लिए कपड़े ठीक हैं के नही"| इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्र्तिक्रिएं दे रहे हैं| देखिये -



कैटरीना आखिरी बार बड़े पर्दे पर अली अब्बास जफ़र निर्देशित फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नज़र आई थी| आने वाले समय में वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के के साथ नज़र आने वाली हैं| पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में लोगों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। अभिनेत्री के फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load