संजय दत्त को हुई सांस लेने में परेशानी, इस वजह से किया गया अस्पताल में भर्ती

संजय दत्त को हुई सांस लेने में परेशानी, इस वजह से किया गया अस्पताल में भर्ती
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत थी जिसकी वजह से उनको अचानक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टर्स ने साँस लेने में परेशानी होने के कारण संजय का कोविड-19 टेस्ट किया था, जिसकी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लोगों के साथ साझा की है।

संजय दत्त ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि, "मुझे अपनी तबियत ठीक नहीं लगी इसी लिए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया है जिसकी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। कुछ दिनों तक में लीलावती अस्पताल के स्टाफ की देख-रेख में रहूंगा उसके बाद मुझे छुट्टी दे दी जाएगी। आप लोगों की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद , कृपया आप भी अपना ध्यान रखें और घर पर ही रहें "। खबरों के अनुसार अभिनेता के सैंपल आरटी पीसीआर टेस्टिंग के लिए लिए गए थे, संजू बाबा को इस समय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। देखिये स्टोरी -


अगर संजू बाबा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात की जाए तो उनको आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था। आने वाले समय में वह 'सड़क 2, शमशेरा, भुज दी प्राइड ऑफ़ इंडिया, केजीएफ 2 ,पृथ्वीराज और तोरबाज जैसी बड़े प्रोजेक्ट की फिल्मों में अपने चाहने वालों एंटरटने करते नजर आएगें, लॉकडाउन के चलते उनकी फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है। संजय के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load