पति निक की पीठ पर बैठ प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात!

पति निक की पीठ पर बैठ प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनिया के पसंदीदा लव बर्ड्स में से एक हैं, दोनों का प्यार भरा रिश्ता अमेरिका ही नही भारत में काफी सुर्ख़ियों में बना रहता है| जब से देसी गर्ल प्रियंका ने निक से शादी की है, उसी समय से निक जोनस को भारत के नेशनल जीजू का दर्जा दे दिया गया है| इस कपल की मस्ती भी फैन्स को पसंद आती है और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर साझा की है| इसमें वह पति निक जोनस की पीठ पर बैठी नज़र आ रही हैं, उनके इस मस्ती भरे अंदाज़ को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है|

निक अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं, परन्तु प्रियंका उनकी एक्सरसाइज के बीच में उन्हें तंग करने का मौका नहीं छोड़ रहीं| हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में भी अभिनेत्री यही करती हुई दिखाई दे रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, "पुशअप्स मेरी फेवरेट एक्सरसाइज है @nickjonas"|इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और वह अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज रहे हैं| देखिये पोस्ट -



प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार सिनेमाघरों में शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ देखा गया था। इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर काफी चर्चाओं में चल रही हैं, उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load