शकुंतला देवी यानि विद्या बालन की मैथ परसेंटेज देख फैन्स हैरान

शकुंतला देवी यानि विद्या बालन की मैथ परसेंटेज देख फैन्स हैरान
मैथ जीनियस शकुंतला देवी पर हाल ही में बायोपिक फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसमें विद्या बालन ने शकुंतला देवी का किरदार निभाया है| यह फिल्म कोरोना महामारी के बढ़ जाने की वजह से अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ की गई थी, इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं| हाल ही में विद्या ने इंस्टाग्राम पर खुद की मार्कशीट लोगों के साथ साझा की है जिसमें उनकी मैथ परसेंटीज देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया है|

विद्या ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी मार्कशीट के साथ नजर आई हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " मैं जीनियस नहीं थी लेकिन बुरी भी नही थी, मेरा रिजल्ट उतना भी बुरा नहीं है क्यों? आप भी अपने मैथ्य मार्क्स कमेंट सेक्शन में बताएं"| तस्वीर में देखा जा सकता है कि मैथ्य में उनके मार्क्स 150 में से 126 आए हैं| उनकी इस तस्वीर को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| देखिये -



अगर फिल्म' शकुंतला देवी' की बात करें तो इसका निर्देशन कार्य अनु मेनन ने संभाला है| इस फिल्म में विद्या भारत की गणित विशेषज्ञ शकुंतला देवी की भूमिका में नज़र आई हैं, जिन्हें साइंस की दुनिया में ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से जाना जाता था। इसमें उनके अलावा जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा और अमित साध भी अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं|

End of content

No more pages to load