सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया

सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन ने उनके अपनों एवं चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया था| चूंकि सुशांत एक ज़िंदा दिल आदमी थे तो कोई यह मानने कोई राज़ी नहीं था के वह ख़ुदकुशी कर सकते हैं, इसी कारण पूरे देश की जनता एकजुट होकर सोशल मीडिया के ज़रिये प्रशासन से अपने चहेते स्टार को न्याय दिलाने की लगातार मांग करने लगी|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज इस मामले में, सुशांत के परिवार और फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है| अभी तक मिली ख़बरों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले में जाँच की ज़िम्मेदारी सौंप दी है| इस खबर की जानकारी मिलते ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति, एक्स-गर्लफ़्रेंड अंकिता लोखंडे और कंगना रनौत एवं सूरज पंचोली जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं| डालिए कुछ पोस्ट पर नज़र -







आज यक़ीनन सुशांत सिंह राजपूत के चाहनेवालों के लिए बहुत बड़ा दिन है जिनका कहना है की खुद ईश्वर भी सुशांत को न्याय दिलाने का इशारा कर रहा है| लेकिन यह पहली जीत है, अभी ना जाने और कितने बड़े खुलासे होंगे और ना जाने कितने समय का इंतज़ार करना पड़ सकता है! बस एक बात साफ़ है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है|

End of content

No more pages to load