ज़रीन खान को आखिर किस्से हुआ है प्यार? क्यूँ शेयर किया ये विडियो

ज़रीन खान को आखिर किस्से हुआ है प्यार?  क्यूँ शेयर किया ये विडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के अदाकारी के चर्चे सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी है| वैसे तो उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं है पर जब भी वह कुछ पोस्ट करती हैं, सोशल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा देती हैं|

ज़रीन खान ने इन्स्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी एक वीडियो साझा की है जिसमे वह हलके नीले रंग के नाइट-ड्रेस में झूला झूलते हुए नज़र आ रही हैं| उनके इस पोस्ट को देख यह बात साफ़ हो जाती है कि उन्हें ज़रूर किसी ना किसी से प्यार हुआ है, अब वह कोई शख्स है या कोई जगह इसका खुलासा तो खुद अभिनेत्री ही का सकती हैं| देखिये पोस्ट -



ज़रीन अब बॉलीवुड निर्देशक हरीश व्यास की अगली फिल्म "हम भी अकेले तुम भी अकेले" में अंशुमन झा के साथ मुख्य किरदार में नज़र आएँगी| अगर आपको घूमने और दोस्ती वाली फिल्मे पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको खूब पसंद आने वाली है| फ़िलहाल इस फिल्म के रिलीज़ की कोई जानकारी नहीं दी गई है पर कयास है की इसके मेकर्स जल्दी ही सभी जानकारियों की घोषणा कर देंगे|

End of content

No more pages to load