किसका इंतज़ार उड़ा रहा है अदिति राव हैदरी की रातों की नींद?

किसका इंतज़ार उड़ा रहा है अदिति राव हैदरी की रातों की नींद?
मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को दुनिया के कोने-कोने से प्यार मिलता है, उन्होंने ना केवल हिंदी लेकिन तेलगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अपने जलवों से अनगिनत लोगों का दिल जीता है| इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं|

बता दें की बीते कुछ समय से अदिति अपनी आगामी तेलगु फिल्म "वी" के लिए काफी उत्सुक हैं और लगातार फिल्म से जुडी बातें करती नज़र आ रही हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर किए एक पोस्ट के ज़रिये अपनी फिल्म को प्यार दिखने के लिए अपने फैन्स का शुक्रियादा किया| देखिये पोस्ट -



मोहना कृष्णा इन्द्रगंटी द्वारा निर्देशित तेलगु भाषा की एक्शन थ्रिल्लर फिल्म "वी" में अदिति राव हैदरी के साथ नानी, सुधीर बाबु और निवेथा थॉमस मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| वैसे तो इस फिल्म को 25 मार्च के दिन रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोरोनाकाल के कारण फिल्म की रिलीज़ को आगे बढाना पड़ा| अब "वी" को 5 सितंबर 2020 के दिन अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load