'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' को मिली नयी रिलीज़ डेट! कल दिखेगा ट्रेलर

'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' को मिली नयी रिलीज़ डेट! कल दिखेगा ट्रेलर
पिछले साल 24वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिम फेस्टिवल में दिखाई गयी अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे को आखिर रिलीज़ डेट मिल गयी है | भूमि पेड्नेकर और कोंकोना सेन शर्मा स्टारर ये फिल्म काफी समय से रिलीज़ के लिए अटकी हुई थी जिसका दोनों के ही फैन्स इंतज़ार कर रहे थे जो की जल्द ख़त्म होने वाला है |

भूमि पेड्नेकर ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फैन्स को बताया की फिल्म 18 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी | मगर उससे पहले आपको फिल्म का ट्रेलर देखने को मिलेगा जो की कल रिलीज़ किया जाएगा | देखिये भूमि की पोस्ट -



बता दें की फिल्म में भूमि और कोंकोना ऐसी लड़कियों के किरदार निभाते हुए दिखेंगे जो की अपनी ज़िन्दगी अपनी शर्तों पर जीते हैं | अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं | एकता कपूर और शोभा कपूर जिसमे अमोल पराशर, कुबरा सैत, करण कुंद्रा, विक्रांत मासी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे |

End of content

No more pages to load