अंकिता लोखंडे ने दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, देख आंसू नहीं रोक पाएंगे

अंकिता लोखंडे ने दी सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि, देख आंसू नहीं रोक पाएंगे
टीवी सीरियल "पवित्र रिश्ता" की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने अभिनय और उदार हृदय के लिए खूब नाम कमाया है, इतना ही नहीं वह टीवी जगत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस भी हैं। अंकिता को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसन्द है और वह अक्सर अपने द्वारा किए गए पोस्ट से लोगों का दिल जीत ती रहती हैं।

बीते कुछ समय से अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया के पोस्ट द्वारा लगातार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादें ताज़ा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से स्वर्गीय अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "Tribute to Sushant. Speechless!!" देखिए पोस्ट



यदि अंकिता लोखंडे के फिल्मी सफर की चर्चा हो तो वह हाल ही में अहमद खान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म "बाग़ी-3" में बतौर सह कलाकार नज़र आईं थीं| इस फिल्म के मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ़, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर हैं| वैसे तो फिल्म को 6 मार्च 2020 के दिन रिलीज़ कर दिया गया था पर कोरोनाकाल के चलते इसके प्रदर्शन को सिनेमा घरों में रोकना पड़ा पर डिजिटली इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला|

End of content

No more pages to load