अक्षय के जन्मदिन पर 'बेल बॉटम' से जारी हुआ उनका नया लुक!

अक्षय के जन्मदिन पर 'बेल बॉटम' से जारी हुआ उनका नया लुक!
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय आज स्कॉटलैंड में फिल्म 'बेल बॉटम' के सेट पर अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं| इस ख़ास दिन पर टीम बेल बॉटम ने खास तरीके से खिलाड़ी कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। फिल्म के निर्माताओं ने अक्षय के साथ - साथ उनके फैन्स को भी एक तोहफा दिया है जिससे वे काफी खुद दिख रहे हैं |

बेल बॉटम के मेकर्स ने अक्षय के जन्मदिन पर बेल बॉटम से उनका नया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमे वे अपने किरदार में रेट्रो लुक में काफी हैण्डसम व दमदार दिख रहे हैं | इस नए पोस्टर में अक्षय एक पायलट की यूनिफार्म में प्लेन के सामने खड़े नज़र आ रहे साथ ही उनकी मूंछें उनके रेट्रो लुक में चार चाँद लगा रही हैं | देखिये अक्षय का नया लुक -

बता दें की अक्षय ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत साल 1991 में फिल्म सौगंध से की थी, उन्हें पहचान मिली साल 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म खिलाड़ी से जिसके बाद उन्होंने कई हित फ़िल्में दी और आज वे बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं |

उनकी आगामी फ़िल्में हैं रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी', राघव लॉरेन्स की 'लक्ष्मी बम', चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' और आनंद एल राय की 'अतरंगी रे'|

End of content

No more pages to load