3 अक्टूबर को होगा बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर! अब बोरिंग दिन होगें चकनाचूर

3 अक्टूबर को होगा बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर! अब बोरिंग दिन होगें चकनाचूर
कलर्स टीवी ने आखिरकार बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है, इस खबर के सामने आते ही फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शो का प्रीमियर कलर्स टीवी पर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। शो निर्माताओं ने सलमान खान के साथ एक नया प्रोमो लोगों के सामने प्रस्तुत किया है जिसमें दबंग स्टार सलमान दिखाई दे रहे हैं|

कलर्स टीवी ने शो के नए प्रोमो को लोगों के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिका कि " 2020 की प्रोब्लम को चकनाचूर करने आ गया है #बिग बॉस! #बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर, 3र्दड Oct,शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ़ #कलर्स टीवी, @BeingSalmanKhan"| देखिये -



प्रोमो में सलमान खान मास्क हटाते हैं और कहते हैं कि, "अब बोरिंग दिन होगें चकनाचूर, टेंशन का उड़ेगा फ्यूज, स्ट्रेस का बजेगा बैंड, प्रसन्नता की बजेगी पुंगी। अब सीन पलटेगा, क्यूंकी बिग बॉस देगा 2020 को जवाब"|

जिन प्रतियोगियों के बिग बॉस घर के अंदर आने की संभावना हैं, वे हैं निया शर्मा, पवित्रा पुनिया, जैस्मीन भसीन, निशांत मलकानी, नैना सिंह, जान कुमार सानू और सारा गुरपाल। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस बार बिग बॉस 14 को वूट ऐप पर 24 घंटे दिखाया जाएगा।

End of content

No more pages to load