कंगना ने दिया योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर मज़ेदार रिएक्शन

कंगना ने दिया योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर मज़ेदार रिएक्शन
मीडिया खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुगलों की विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले 'मुगल म्यूजियम' का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का आदेश दे दिया है। उनके इस फैसले का बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने स्वागत किया है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया इस मामले में लोगों के साथ साझा की है|

कंगना रनौत सीएम योगी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "जैसे महान नेता बाला साहेब ठाकरे का रक्त संबंध बिहार से है। कई लोग ये भी कहते हैं कि महान शिवाजी महाराज का रक्त संबंध जयपुर के राज परिवार से है। मैं हिमाचल में पैदा हुई लेकिन मेरे पूर्वज रनौत उदयपुर से आए। हमारी कुल देवी मां अंबिका उदयपुर में हैं"| अभिनेत्री के इस पोस्ट को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' (2020) में जस्सी गिल के साथ देखा गया था, इसमें उनके जबरदस्त अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह, ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है|

End of content

No more pages to load