अमिताभ बच्चन इस दिन करेगें 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 12 का आगाज़

अमिताभ बच्चन इस दिन करेगें 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 12 का आगाज़
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दो दशक से सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति' का हिस्सा हैं| हर बार शो को फैंस का खूब प्यार मिलता है, यह शो टीआरपी लिस्ट में भी हार साल टॉप पर रहता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का प्रीमियर 28 सितंबर को होने जा रहा है| हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है, यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे आएगा|

इस खबर के सामने आते ही फैन्स की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है| प्रोमो शेयर करते हुए सोनी ने कैप्शन में लिखा कि, "आदर, आदाब, अभिनंदन, आभार, केबीसी 12 शुरू हो रहा 28 सितंबर से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे| इस नए प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन पूरे जोश से भरे हुए नज़र आ रहे हैं| बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों शो की शूटिंग में वस्त हैं| अगर आपको पता हो वह सेट से लगातार फोटोज़ सोशल मीडिया के ज़रिये शेयर करते रहते हैं| देखिये -



कुछ समय पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' का रजिस्ट्रेशन लॉकडाउन के दौरान ही ऑनलाइन किया गया था| कोरोना वायरस के कारण इस बार सब कुछ ऑनलाइन हुआ है, हाल ही में अमिताभ ने भी केबीसी के स्पेशल 'करमवीर' एपिसोड की शूटिंग से एक तस्वीर साझा की है| अभिनेता के फैन्स और शो के प्रेमी इसके शुरू होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load