बॉलीवुड को एक और झटका, 'विक्की डोनर' के इस अभिनेता का हुआ निधन

बॉलीवुड को एक और झटका, 'विक्की डोनर' के इस अभिनेता का हुआ निधन
बॉलीवुड अभिनेता भूपेश पांड्या, आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में चमन की भूमिका के लिए काफी सराहना मिली थी| उन्होंने हाल ही में फेफड़ों के कैंसर के कारण दम तोड़ दिया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांड्या राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं| इस बात की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्विट कर लोगों के साथ साझा की है|

मनोज बाजपेयी के अलावा एनएसडी ने भी आधिकारिक ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है| उन्होंने ट्विट शेयर करते हुए कैप्शन में, "भूपेश कुमार पांड्या (पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है, एनएसडी परिवार उनके लिए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है| ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे, #NSDfamily @nirupamakotru @MinOfCultureGoI"|देखिये कुछ ट्विट -







बता दें कि, भूपेश ने फिल्म 'विक्की डोनर' के अलावा 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', वेब सीरीज 'डेल्ही क्राइम', 'गांधी टू हिटलर', 'परमाणु' जैसे कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम है| मीडिया खबरों की मानें तो वह काफी समय से फेफड़ों के कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे, अभिनेता मी मृत्य से बॉलीवुड को एक और झटका लगा है|

साल 2020 भारतीय सिनेमा के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है, अब तक सिनेमा के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बॉलीवुड ने हमें अपनी अलग-अलग शैलियों के साथ बेशुमार यादें दी हैं, चाहे वह अभिनय, नाटक, कॉमेडी या नृत्य ही क्यों न हो।

End of content

No more pages to load