बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का यह सपना कई सालों बाद हुआ पूरा

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का यह सपना कई सालों बाद हुआ पूरा
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। अगर आपको याद हो कुछ समय पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री यूपी सीएम की अध्यक्षता में फिल्म सिटी बनाने को लेकर बैठक हुई थी। इस बीच, पूर्व अभिनेत्री और भाजपा से मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी सीएम को फिल्म सिटी से जुड़ा एक प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि वह इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश हैं।

हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सबसे पहले मैं उत्तर प्रदेश सीएम को ग्रेटर नोएडा सेक्टर 21 में 1000 एकड़ में एक फिल्म सिटी बनाने की विशाल परियोजना की घोषणा करने के लिए बधाई देती हूं। मैंने मथुरा में इसके निर्माण की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन उनकी दृष्टि में, उन्होंने इस विचार को अपनाया और इसे और बड़ी परियोजना में बदल दिया"| देखिये -







बता दें कि इस बैठक में अनूप जलोटा, उदित नारायण, अशोक पंडित, विनोद बच्चन और राजू श्रीवास्तव समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद रही थी। बैठक में उत्तर प्रदेश सीएम ने कहा था कि 'भारत का नाम भारत शकुंतला पुत्र भरत के नाम पर पड़ा, उसी हस्तिनापुर के आस-पास के क्षेत्र में हम फिल्म सिटी प्रस्तावित कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे जो दिल्ली को आगरा से जोड़ने आ रहा है उसके बीच में ये सारा क्षेत्र पड़ता है। राज्य में 'मूवी माफिया' से मुक्त फिल्म सिटी बनाएंगे'|

End of content

No more pages to load