आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार सिनेमाघरों और और नाटकघरों को खोलने के पक्ष में आये दिखे | लेकिन मौजूदा कोविड-19 महामारी के दौर में उसकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है| 'थियेटर ऑनर एसोसिएशन' के प्र्रतिनिधियों के साथ बैठक में देशमुख ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट से इस बारे में बात करेगें| अब ये तो समय ही बताएगा की महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुल पाते हैं या नही|
बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण सिनेमाघर और नाटकघर पिछले छह महीने से बंद हैं| केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को नए दिशा-निर्देश जारी कर निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है जिसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है| लेकिन इनमें अधिकतम 50 प्रतिशत शत सीटें ही उपयोग की जा सकती हैं |
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि 'दशहरा, दीवाली और क्रिसमस पर लोग नाटकघरों और सिनेमाघरों के लिए लंबी लाइनें लगाएंगे| उन्हें वापस शुरू करने का यह सही समय है, सरकार सोच रही है कि उन्हें कैसे खोला जाए क्योंकि लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है'| जल्द ही इस बारे में आधिकारिक ऐलान किये जा सकते हैं!
सिनेमा हॉल्स को खोलने के पक्ष में आई महाराष्ट्र सरकार
-
Friday, October 02, 2020


