बिग बॉस 14: घर से बाहर आते ही दिखा सारा का ग्लैमरस अवतार, देखिये तस्वीर

बिग बॉस 14: घर से बाहर आते ही दिखा सारा का ग्लैमरस अवतार, देखिये तस्वीर
लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो में से एक बिग बॉस के 14वें सीजन का खेल शुरू हो गया है। बिग बॉस के घर में जाने वाले कंटेस्टेंट, घर से बाहर आने के बाद भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस सीजन में पहला एविक्शन सारा गुरपाल का हुआ था, जो अब घर से बाहर आने के बाद भी खबरों में हैं। हाल ही में सारा ने बिग बॉस से बाहर होने को लेकर कई बातें बताई थीं, जिसकी वजह से वो खबरों में थीं और अब वो अपनी तस्वीरों की वजह से खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर खुद की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

दरअसल,सारा के घर से बाहर आने के बाद से फैन फॉलोइंग में बढ़ोतरी हो गई है। कई लोग उन्हें बिग बॉस में आने के बाद से फॉलो करने लगे हैं और घर में भी उनके काम का सपोर्ट किया था। अब सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इन बोल्ड तस्वीरों में सारा का कातिलाना लुक लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| देखिये-



बाहर आने के बाद सारा ने अपने एविक्शन को लेकर कहा था कि सिर्फ एक व्यक्ति की वजह से उन्हें बाहर किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि गौहर खान और हिना खान उन्हें बाहर भेजने के पक्ष में नहीं थीं, लेकिन एक व्यक्ति की वजह से ऐसा हुआ है। सारा इस दौरान बिना नाम लिए सिद्धार्थ शुक्ला पर आरोप लगा रही थीं। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें घर से बाहर करती तो उन्हें बिल्कुल भी दुख नहीं होता।

End of content

No more pages to load