बॉबी देओल ने किया 'आश्रम: चैप्टर 2' से अपना खतरनाक डायलॉग प्रोमो शेयर

बॉबी देओल ने किया 'आश्रम: चैप्टर 2' से अपना खतरनाक डायलॉग प्रोमो शेयर
बॉबी देओल इस साल अगस्त में रिलीज़ हुई एम् एक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ आश्रम से खूब तारीफ बटोरने के बाद एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में वापस लौटने के लिए तैयार हैं | कुछ दिन पहले ही बॉबी ने सोशल मीडिया पर 'आश्रम: चैप्टर 2' का मोशन पोस्टर साझा किया था और अब उन्होंने फैन्स को अपने किरदार की एक झलक दि है सीरीज के डायलॉग प्रोमो से |

प्रोमो में बॉबी बाबा के किरदार में नज़र आ रहे हैं और बेकग्राउंड में वे कहते सुनाई देते हैं "आश्रम की परंपरा वो जो मैं तय करूँ, अधिकार वो जो मैं बतौँ"| बॉबी ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा "क्या आश्रम के दूसरे अध्याय में बजेगा बाबा का जयकारा? जानिये नवम्बर 11, 2020 को"| देखिए-



प्रकाश झा के निर्देशन में बनी आश्रम एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है जो भारत बाबाओं पर लोगों के अंधविश्वास को उजागर करती है | सीरीज में बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला के किरदार में दिखाई दिए थे और उनकी खूब तारीफ भी हुई थी | आश्रम का दूसरा सीज़न 11 नवम्बर को एम् एक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगा |

End of content

No more pages to load