कंगना ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बनाया महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को निशाना

कंगना ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बनाया महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को निशाना
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग रुकने का नाम नही ले रही है। बता दें कि अपनी दशहरे की रैली में उद्धव ठाकरे ने बिना कंगना का नाम लिए उन्हें 'नमक हराम' बोल दिया था। इसके बाद कंगना ने सीधे नाम लेकर उद्धव ठाकरे के खिलाफ लगातार तीन ट्विट किए थे, कंगना का गुस्सा इतने से ही शांत नहीं हुआ तो उन्होंने अपना एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना उद्धव ठाकरे को खरी-खोटी सुनाती हुई नज़र आ रही हैं|

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए उद्धव ठाकरे के कल के भाषण की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि "रविवार के भाषण में उद्धव ठाकरे ने काफी अपशब्दों का प्रयोग किया था और कथित नारीवादियों ने इसका विरोध नहीं किया। कंगना ने उद्धव ठाकरे को नसीहत देते हुए यह भी कहा है कि वह याद रखें कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन आदमी का सम्मान एक बार चला जाए तो वापस नहीं आता है"| देखिये-



रविवार को दशहरा रैली को संबोधित करते उनके परिवार यहां तक कि आदित्य ठाकरे पर भी काफी कुछ बोला था। उन्होंने अपने संबोधन में कंगना के ट्वीट का भी जिक्र करते हुए कहा कि किसी ने कहा था कि मुंबई पीओके की तरह है... ये लोग मुंबई में काम करने आते हैं और फिर शहर का नाम खराब करते हैं|

End of content

No more pages to load