यादों में खोयी प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये इमोशनल विडियो

यादों में खोयी प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये इमोशनल विडियो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने आज से 20 साल पहले 'मिस वर्ल्ड' (2000) का खिताब अपने नाम किया था। प्रियंका ने इस खूबसूरत लम्हें को एक वीडियो शेयर कर याद किया है जिसमें अपने सिर पर इस ताज को देख उनकी खुशियां चेहरे से साफ छलक रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया है कि जिस वक्त उनके सिर पर ''मिस वर्ल्ड' (2000)' का ताज था, उस वक्त उनकी मां को सबसे बड़ी चिंता क्या हो रही थी।

यकीनन इस वीडियो को चाहे जब देखा जाए, लेकिन इसमें 'मिस वर्ल्ड' के तौर पर प्रियंका चोपड़ा के नाम की घोषणा हर भारतीय के चेहरे पर खुशी और गर्व ले आता है। प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके का यह लाजवाब वीडियो शेयर किया है जब अपने नाम का अनाउंसमेंट सुनकर उनकी धड़कनें बढ़ गई थीं, आंखों में खुशियों के आंसू आ गए थे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "तब मैं 18 साल की हुई ही थी, जब मुझे मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था। जब भीड़ के बीच अपने पैरंट्स से पहली बार मिली तो मेरी मां ने मुझे पहला सवाल पूछा था- बेटा, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?"| देखिये-



इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा का भी एक इंटरव्यू है, जिसमें वह खुद बता रही हैं कि 'मिस इंडिया' की घोषणा के बाद क्या हुआ था। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 'मिस वर्ल्ड' बनते ही प्रियंका चोपड़ा को उन्होंने गले लगाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक वक्त था जब प्रियंका इंजिनियर बनने का ख्वाब देखती थीं और उन्होंने कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया था, लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी|

End of content

No more pages to load