बिग बॉस 14: 24वां दिन- टास्क के दौरान राहुल वैद्य पर फूटा जैस्मिन का गुस्सा

बिग बॉस 14: 24वां दिन- टास्क के दौरान राहुल वैद्य पर फूटा जैस्मिन का गुस्सा
'बिग बॉस 14' के आने वाले एपिसोड में आप देखेगें कि राहुल वैद्य ने कुछ ऐसा किया, जिससे नैना सिंह के साथ-साथ जैस्मिन भसीन का गुस्सा भी उन पर फूट पड़ा। जैस्मिन भसीन तो इस कदर भड़क गईं कि राहुल के उपर अपने जुबानी तीर चलाते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं। हाल ही में कलर्स टीवी द्वारा सही का प्रोमो रिलीज़ किया गया है, जिसको देखकर फैन्स की आज के एपिसोड के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है|

प्रोमो में आप देख सकते हैं राहुल और जैस्मिन भसीन में कैप्टेंसी टास्क के दौरान काफी हंगामा देखने को मिलेगा| राहुल पर जैस्मिन काफी भड़कती नज़र आ रही हैं, वे राहुल पर चिल्लाती हैं, जैस्मिन को शो में पहली बार अपना आपा खोते हुए देखा गया है| आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने जैस्मिन को ऐसा करने पर मजबूर किया?| देखिये वीडियो-



इसके अलावा राहुल वैद्य से लड़ाई के बाद जान कुमार सानू रोते नज़र आ रहे हैं, जिस पर राहुल उन्हें लड़कियों की तरह रोने का ताना मारते दिखाई दे रहे हैं। यह बात नैना सिंह को खराब लगी और वह राहुल पर पलटवार करते हुए पूछती हैं कि आखिर उन्होंने लड़कियों को कमजोर क्यों कहा? वह कहती हैं, 'आपको क्या पता कि लड़कियां कमजोर होती हैं राहुल? आपको क्या पता लड़की बनना कैसा होता है? प्रोमो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बिग बॉस का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार और रोमांच से भरपूर होने वाला है|

End of content

No more pages to load