आमिर नॉएडा में कर रहे हैं लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, तस्वीर वायरल

आमिर नॉएडा में कर रहे हैं लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, तस्वीर वायरल
आमिर खान को बड़े परदे पर आखिरी बार विजय कृष्णा आचार्य की पीरियड-एक्शन फिल्म विजय कृष्णा आचार्य की ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में देखा गया गया था जो दर्शकों को ठगने में नाकाम रही थी | फैन्स तब से उनकी अगली ड्रामा फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का इंतज़ार कर रहे हैं जो रिलीज़ तो इसाल साल क्रिसमस पर होनी थी मगर हो नही पायी | फिल्म की शूटिंग जारी है और सेट से आमिर की नयी तसवीरें वायरल हो रही हैं |

आमिर खान फिलहाल नॉएडा में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं जहाँ एक स्टेडियम से सोशल मीडिया पर आमिर खान की कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वे टेबल टेनिस खेलते हुए नज़र आ रहे हैं | अगर आपने हॉलीवुड फिल्म फोर्रेस्ट गंप देखी है जिसका लाल सिंह चड्ढा रीमेक है, तो ये तसवीरें देख कर आपको याद आ जाएगा की आमिर यहाँ किस दृश्य की शूटिंग कर रहे हैं | देखिये तस्वीरें-


बता दें की अद्वैत चन्दन के निर्देशन में बनी लाल सिंह चड्ढा एक ड्रामा फिल्म है जिसमें एक आम इन्सां के नज़रिए से भारत में हुई कई ऐतिहासिक घटनाओं को उसके सफ़र के ज़रिये दिखाया जाएगा | फिल्म में करीना कपूर खान और आमिर खान एक साथ 11 साल बाद दिखाई देंगे, साथ ही विजय सेतुपति, मोना सिंह, और योगी बाबू भी अहम् किरदारों में दिखेंगे | लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस 2021 को रिलीज़ होगी |

End of content

No more pages to load