मिमी चक्रवर्ती की बंगाली हॉरर फिल्म 'ड्रैकुला सर' होगी हिंदी में रिलीज़!

मिमी चक्रवर्ती की बंगाली हॉरर फिल्म 'ड्रैकुला सर' होगी हिंदी में रिलीज़!
बंगाली फ़िल्में और सिनेमा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत से ही हमें बेहतरीन फ़िल्में देता आया है और कंटेंट व् क्वालिटी के मामले में नए आयाम स्थापित भी करता आया है | कई बंगाली फ़िल्में भी हिंदी में डूब हो चुकी हैं जिन्हेंद अर्षकों ने पसंद भी किया है और अब मिमी चक्रवर्ती की होरोर्र फिल्म ड्रैकुला सर भी हिंदी में रिलीज़ होने की तैयारी में हैं |

जी हाँ, देबलॉय भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी मिमी चक्रवर्ती और अनिरबन भट्टाचार्य स्टारर ज़बरदस्त हॉरर-थ्रिलर ड्रैकुला सर बंगाल में धमाल मचाने के बाद अब हिंदी में भी रिलीज़ होगी | ये खबर मिमी ने ही थोड़ी देर पहले इन्स्टाग्राम पर फैन्स से शेयर की है जिससे उनके चाहनेवाले काफी खुश हैं | देखिये फिल्म का हिंदी पोस्टर -



देबलॉय भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी ड्रैकुला सर में मिमी चक्रवर्ती और अनिरबन भट्टाचार्य के अलावा बिदिप्ता चक्रवर्ती, रुद्रनिल घोष, समीउल आलम, कंचन मालिक, सुप्रियो, सुप्रियो दत्ता भी नज़र आएँगे | ड्रैकुला सर का हिंदी वर्ज़न 13 नवम्बर को दिवाली से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ ओगा |

End of content

No more pages to load