'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए डलहौज़ी रवाना हुए सैफ, अर्जुन, जैकलीन और यामी

'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए डलहौज़ी रवाना हुए सैफ, अर्जुन, जैकलीन और यामी
सैफ अली खान और जैकलीन फ़र्नांडेज़ रेस 2 के बाद फिर एक बार स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं एस बार उन्हें ज्वाइन करने वाले हैं अर्जुन कपूर व यामी गौतम भी | फिल्म है हॉरर-कॉमेडी 'भूत पुलिस' जिसका निर्देशन कर रहे हैं पवन कृपलानी और अब ये फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है| जी, भूत-पुलिस की शूटिंग के लिए फिल्म की स्टार कास्ट डलहौज़ी के लिए निकल चुकी है |

फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके यामी गौतम, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फ़र्नांडेज़ की एक तस्वीर शेयर की है जिसमे सभी कलाकार चार्टर्ड फ्लाइट के सामने पोज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं | देखिए तस्वीर-



बता दें की पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं रमेश तौरानी व अक्षय पूरी और ये फिल्म अगले साल रिलीज़ हो सकती है | इसके अलावा सैफ हमें वरुण शर्मा की 'बंटी और बबली 2' में रानी मुख़र्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी वाघ के साथ नज़र आएँगे | ये फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना महामारी के कारण हो नही पाई|

End of content

No more pages to load