शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, ऐसे मनाया बॉलीवुड सेलेब्स ने करवा चौथ!

शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, ऐसे मनाया बॉलीवुड सेलेब्स ने करवा चौथ!
पूरे देश में 4 नवम्बर को करवा चौथ की धूम रही, इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकार भी करवा चौथ धूमधाम से मनाते नज़र आए| सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहे थे| हाल ही में बिपाशा बसु, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत,काजोल जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

बता दे कि, हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं को साल भर जिस व्रत का इंतजार होता है वह अब आ चुका है। 4 नवंबर को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद दिखने के बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ भी कहाँ पीछे रहने वाली थी, उन्होंने ने भी अपने ही अंदाज़ में करवा चौथ को सेलिब्रेट किया और अपने फैन्स के साथ कुछ तस्वीरें साझा करती नज़र आई| देखिये-









सोशल मीडिया पर सेलेब्स के करवाचौथ लुक काफी वायरल हो रहे हैं, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, बिपाशा बसु, रवीना टंडन, काजोल, नीलम समेत सभी सेलेब्स ने अपनी ट्रैडिशनल लुक में तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं| करवा चौथ का ये खास त्यौहार सेलेब्स ने कोरोना काल के बीच भी बड़ी धूम-धाम से मनाया है|

End of content

No more pages to load