हिमाचल की खूबसूरत वादियों में सर्दी का मज़ा ले रही हैं रवीना, देखिये तस्वीर!

हिमाचल की खूबसूरत वादियों में सर्दी का मज़ा ले रही हैं रवीना, देखिये तस्वीर!
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिल्मों की दुनिया में दोबारा वापसी करने के लिए तैयार हैं| इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग के लिए डलहौजी पहुंची हैं| कोरोना वायरस के कारण उनकी इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन अब फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी गई है| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इस समय रवीना हिमाचल प्रदेश में अपने बच्चों के साथ सर्दियों का जमकर लुत्फ ले रही हैं। रवीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्सर्स शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सर्दी का मौसम, लविंग द गेटवे..ब्यूटीफुल हिमाचल प्रदेश।" डलहौजी पहुंचने के बाद रवीना टंडन ने अपना कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था| देखिये तस्वीरें-



बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| वह अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से तो जुड़ी रहती ही हैं, वह अनेक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती दिखाई दी हैं| रवीना टंडन जल्द ही साउथ के मशहूर एक्टर यश और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ 'केजीएफ चैप्टर 2' में नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म के दूसरे सीज़न का फैन्स काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे|

End of content

No more pages to load