रोहमन शॉल ने गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन को किस करते हुए कही ये बात

रोहमन शॉल ने गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन को किस करते हुए कही ये बात
मिस यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के 45 वें बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बड़े ही स्पेशल अंदाज़ में उनको जन्मदिन विश किया है। रोहमन ने इन्स्टाग्राम पर सुष्मिता के साथ किस करते हुए एक तस्वीर साझा की है जिसको फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "कुछ न कहू तो अधूरा सा रह जाएगा। कुछ कहूं तो भी पूरा ना हो पाएगा। तू बेमिसाल है, ये दुनिया ने माना है। तू क्या कमाल है, ये मैंने तेरे पास आके जाना हैं।" उनकी इस पोस्ट के बाद सुष्मिता ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'उफ! मेरे बाबु शायर। आई लव यू सो मच। तुम हर दिन को सेलिब्रेशन बना देते हो।" देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सुष्मिता को 'बीवी नंबर 1', 'ज़ोर', 'आंखें', 'मैं हूं ना' और 'बेवफा' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय काफी लोकप्रियता हांसिल की है। हाल ही में उन्होंने 'आर्या ' वेब सीरिज के साथ लगभग एक दशक के बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। इसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, फैन्स उनके आगामी प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load