नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक महिना पूरा! ऐसे किया सेलिब्रेट

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को एक महिना पूरा! ऐसे किया सेलिब्रेट
बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। इस खास मौके को दोनों ने बहुत खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट किया। इस समय यह लव बर्ड दुबई में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। हाल ही में नेहा ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहनप्रीत उनको रोमांटिक सरप्राइज देते नज़र आ रहे हैं|

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शादी का एक महिना पूरा होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। रोहन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, हेलो मेरी खूबसूरत गुड़िया जिंदगी तुम्हारे साथ बहुत खूबसूरत है। हमारी फर्स्ट मंथ ऐनिवर्सरी है और मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम मेरी हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरी जिंदगी|" हाल ही में साझा किए गए वीडियों में दोनों एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की पहली मुलाकात 'नेहू दा व्याह' गाने की शूटिंग के समय हुई थी। वहीं पर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे, काफी समय तक तो इन दोनों के फैन्स यही सोचते रहे की ये दोनों यह सब गाने की प्रमोशन के लिए कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load