करीना ने तैमूर की फोटो शेयर करते हुए ऐसे किया भाई अरमान को जन्मदिन पे विश!

करीना ने तैमूर की फोटो शेयर करते हुए ऐसे किया भाई अरमान को जन्मदिन पे विश!
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के कजन भाई अरमान जैन आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| इस ख़ास मौके पर वह अपनी पत्नी अनीषा मल्होत्रा के साथ मालदीव ट्रिप को एन्जॉय कर रहे हैं| उन्होंने अपने जन्मदिन पर कई तस्वीर मालदीव से साझा की हैं, हाल ही में करीना कपूर ने भी उनकी और तैमूर अली खान की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है|

करीना कपूर खान द्वारा शेयर की गई फोटो में अरमान जैन भांजे तैमूर अली खान के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं| उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरे सबसे प्यारे भाई में से एक अरमान जैन को जन्मदिन की बधाई, हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं|" अभिनेत्री का यह जन्मदिन विश करने का अंदाज़ फैन्स को काफी पसंद आ रहा है| देखिए-



करीना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load