मनोज बाजपेयी ने साझा की गुड न्यूज़! अगली फिल्म में दिखेंगे इन अभिनेत्रियों संग

मनोज बाजपेयी ने साझा की गुड न्यूज़! अगली फिल्म में दिखेंगे इन अभिनेत्रियों संग
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड से सबसे बहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सत्य में भीखू म्हात्रे से लेकर सूरज पे मंगल भारी में मंगल के किरदार तक हमें खूब एंटरटेन किया है| मनोज ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है जिसका टाइटल है डायल 100 और फिल्म में मनोज दो बेहद टैलेंटेड लेडीज़ के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे|

ये लेडीज़ हैं नीना गुप्ता और साक्षी तंवर जिनके साथ मनोज पहली बार काम करने जा रहे हैं| फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे 'कुर्बान' (2009) और 'ऊँगली' (2014) जैसी फ़िल्में बनाने चुके निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा और इसके निर्माता होंगे सोनी पिक्चर्स, अल्केमी फिल्म्स व सपना मल्होत्रा| मनोज ने इन्स्टाग्राम पर फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा "एक बढ़िया खबर शेयर कर रहा हूँ|", देखिए मनोज की पोस्ट-



फ़िल्मी परदे पर मनोज हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सूरज पे मंगल भारी में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख के साथ नज़र आए थे| अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और शरीक पटेल द्वारा निर्मित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाई करने में नाकाम रही| इसके अलावा मनोज जल्द अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' सीज़न 2 में भी नज़र आ सकते हैं जिसके इसी महीने रिलीज़ होने की संभावना है|

End of content

No more pages to load