बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ समय से लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। एक बार उन्होंने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर दी, जिसके उपर कई सेलेब्स ने उनको आड़े हाथों लिया था| हाल ही में उन्होंने दादी के नाम से जानी जाने वाली 90 वर्षीय बिलकिस बानो पर हमला करते हुए ट्वीट किया था, जिसे बाद उन्होंने इस ट्विट को डिलीट कर दिया था। कंगना के इस ट्वीट को लेकर उन्हें कोर्ट के द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है|
बता दें कि कंगना ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बिलकिस बानो को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "हा हा हा, यह वही दादी हैं जो सबसे ताकतवर भारतीय होने के चलते टाइम मैगजीन में नजर आ चुकी हैं, और यह 100 रुपये में उपलब्ध हैं। कंगना द्वारा बिलकिस बानो पर किए गए इस ट्वीट को लेकर चंडीगढ़ के वकील हकम सिंह ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है| देखिये-
नोटिस में लिखा गया है कि, 'आपको यह सलाह दी जाती है कि सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी ट्वीट करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच जरुर कर लें। आपको बता दें कि वो महिला गलत नहीं है। उनका नाम है महिंदर कौर, जो कि बठिंडा के बहादुरगढ़ गांव की रहने वाली हैं। इनके खिलाफ ऐसा बयान देकर आपने ना केवल उनकी बल्कि हर महिला की छवि और प्रतिष्ठा को कम किया है। साथ ही हर उस व्यक्ति, जो नेक कार्य के लिए और अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेता है उसकी प्रतिष्ठा को कम किया है।'
शाहीन बाग की 'दादी' बिलकिस बानो पर ट्वीट करके बुरी फसी कंगना रनौत!
-
Wednesday, December 02, 2020


