प्रियंका चोपड़ा ने शादी की दूसरी सालगिरह पर शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें!

प्रियंका चोपड़ा ने शादी की दूसरी सालगिरह पर शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें!
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस खास मौके पर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। बता दें कि इस लव बर्ड ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी|

प्रियंका चोपड़ा ने वेडिंग की कुछ फोटोज साझा की हैं इसमें वह लाल लहंगा में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं, प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं| दूसरी तस्वीर में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई।' देखिये-



प्रियंका चोपड़ा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी, मीडिया सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को 22 जनवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load